केंद्रीय मंत्री कुलस्ते चुनाव हारे, जानें मध्यप्रदेश में दिग्गजों का चुनावी रुझान

  • 03-Dec-23 12:19 PM

भोपाल ,03 दिसंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश की निवास विधानसभा सीट पर से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। कुलस्ते को कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह वारकडे के सामने हार का सामना करना पड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताबड़बोड़ चुनाव अभियान और उन्हीं के चेहरे को आगे रखकर मध्यप्रदेश में चुनावी मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी मतगणना में दोपहर दो बजे लगभग छह घंटे बाद अपने सभी प्रमुख नेताओं के जीत की ओर बढ़ते कदमों के साथ निर्णायक और ऐतिहासिक बढ़त की ओर बढ़ गई है।
आधिकारिक रुझानों के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे तक भाजपा 161, कांग्रेस 66, बसपा दो और अन्य दल एक सीट पर बढ़त बनाए हैं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, सांसद गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोपहर दो बजे तक के रुझानों में ऐतिहासिक बढ़त बनाए हुए हैं। इन नतीजों के बीच ही पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में न केवल सन्नाटा पसर गया है, बल्कि पार्टी के किसी भी नेता की अब तक कोई प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।
दोपहर तक मंत्री गोपाल भार्गव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र शुक्ला, बिसाहू लाल सिंह, कमल पटेल, डॉ प्रभुराम चौधरी, इंदर सिंह परमार, विजय शाह अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ गिरीश गौतम अपने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब से बढ़त बनाए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश सखलेचा अभी पीछे चल रहे हैं।
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment