केंद्र सरकार को कोसना बंद करें मुख्यमंत्री भगवंत मान : अरविंद खन्ना

  • 30-Nov-23 01:17 AM

चंडीगढ़ ,30 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा केंद्र सरकार को बाधित करना बेहद शर्मनाक है। आज यहां जारी एक बयान में खन्ना ने कहा कि यह केंद्र सरकार है जो पंजाब को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए फंड दे रही है, अगर वह इस फैसले को वापस ले लेती है तो मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि राज्य की स्थिति क्या होगी। खन्ना ने कहा कि पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के हर वर्ग को मुफ्त और सस्ते का सब्जबाग दिखाए गए थे, लेकिन अब पंजाब के मौजूदा हालात में सिर्फ नशा और इंसानी जिंदगी ही सस्ती नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान न केवल आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रिमोट से संचालित मुख्यमंत्री हैं, बल्कि पंजाब में केजरीवाल की गलत नीतियों को लागू करने के लिए गलत कदम भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दोहरी नीति राज्य के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान एक बात देखने को मिली है कि प्रदेश में सरकार बेशक उनकी है लेकिन बोल कांग्रेस का ही बोले जा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आपका बैकग्राउंड क्या है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह खतरे में है। उन्होंने कहा कि सरेआम लूट की घटनाओं, हत्याओं, सरेआम बिकने वाले नशे से मर रहे पंजाब के युवाओं ने पंजाबियों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ बयानबाजी को प्राथमिकता दे रहे हैं जबकि हकीकत में राज्य की स्थिति जर्जर है, जिसके प्रति गंभीर होने की जरूरत है।
0
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment