खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह हवारा को राहत, चंडीगढ़ अदालत ने एक केस में किया बरी

  • 01-Dec-23 03:15 AM

चंडीगढ़ 01 Dec, (Rns)-खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह हवारा के लिए राहतभरी खबर है। हवारा को चंडीगढ़ जिला अदालत ने 18 साल पुराने एक मामले में बरी किया है। दरअसल साल वर्ष 2005 में हवारा के खिलाफ सेक्टर 17 पुलिस थाने में देश के खिलाफ साजिश रचने, एक्सप्लोसिव एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। हवारा जोकि अभी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

आतंकी जगतार सिंह हवारा को चंडीगढ़ पुलिस ने 11 जुलाई 2005 को अपने साथी समीर मल्लाह उर्फ टोनी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी के समय दोनों से RDX बरामद किया था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment