खेल लेखक नवदीप सिंह गिल की सायना नेहवाल, पी वी सिंधु और सेरेना विलियम्ज़ संबंधी बाल पुस्तकों का तीन बेटियों द्वारा विमोचन

  • 06-Nov-23 05:34 AM

लुधियाना 06 Nov, (Rns)-पंजाबी लोक विरासत अकाडमी लुधियाना की तरफ से प्रसिद्ध खेल लेखक नवदीप सिंह गिल की तीन बाल पुस्तकें टैनिस कोर्ट की रानी सेरेना विलियमज़, महिला बैडमिंटन की ध्वजारोहक : सायना नेहवाल और भारतीय खेल की रानीः पी वी सिंधु तीन पंजाबी महिला बेटियाँ मनसांझ कौर गिल, गुलनाज़ कौर गिल और असीस कौर गिल ने आज शहीद भगत सिंह नगर में सादे परन्तु प्रभावशाली समागम में पंजाबी प्यारों के लिए विमोचन किया। गौरतलब है कि इस मौके पर नवदीप सिंह गिल की एस डी कॉलेज बरनाला में पढ़ाई के समय के अध्यापक प्रो रविन्द्र भट्ठल भी उपस्थित थे।

प्रो भट्ठल ने कहा कि मैंने नवदीप की साहित्य सृजन शक्ति को पहली बार 1999 में ही पहचान लिया था और उसका खेल पर पहला लेख पंजाबी ट्रिब्यून ने विद्यार्थी काल में ही प्रकाशित कर दिया था। उन्होंने कहा कि नवदीप की शिद्दत और लगातारता ही उसकी ऊर्जावान शक्ति है। पंजाबी लोक विरासत अकाडमी के चेयरमैन प्रो गुरभजन सिंह गिल ने कहा कि शहिना(बरनाला) के जन्मे नवदीप सिंह गिल मेरा नादी पुत्र है जिसने “उड़ना बाज गुरबचन सिंह रंधावा“ जैसी महान रचनाएं लिख कर अब बच्चों के लिए खेल साहित्य का कार्य आरंभ किया है। पंजाब सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में गज़टिड अधिकारी नवदीप सिंह गिल दोहा एशियाई खेलों 2006, बीजिंग ओलंम्पिकस 2008, राष्ट्रमंडल खेल 2010 समेत कई बड़े खेल समारोहों की कवरेज की है। अपनी तीनों बाल साहित्य खेल पुस्तकों के बारे बताते हुये नवदीप सिंह गिल ने कहा कि हरियाणा की जन्मी और हैदराबाद में पली सायना नेहवाल भारत में लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबलों में इंकलाबी रास्ते शुरू करने वाली खिलाडी है जिसने 18 साल की उम्र में ओलम्पिकस में पहली बार हिस्सा लिया। दूसरे ओलम्पिकस में कांस्य पदक जीतने वाली वह पुरूषों और महिलाओं में से पहली बैडमिंटन खिलाडी बनी। राष्ट्रमंडल खेलों में भी उसने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।

बैडमिंटन में खेल की रानी के तौर पर जानी जाती पी वी सिंधु भारतीय खेल के इतिहास में सबसे सफल और अधिक प्राप्तियों वाली खिलाडी है। पी वा सिंधु ने रीयो ओलम्पिकस में रजत और टोकियो ओलम्पिकस में कांस्य पदक जीत कर कमाल किया। 28 सालों की पी वी सिंधु विश्व चैंपियन बनने के इलावा पिछले नौ सालों से बैडमिंटन की खेल में छाई हुई है। अमरीका के मिशिगन राज्य में सागिनाय में जन्मी पाँच बहनों में से सबसे छोटी टैनिस कोर्ट की रानी के तौर पर जानी जाती सेरेना विलियमज़ 1968 के बाद पुरूष और महिला वर्ग दोनों को मिला कर वह सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाली खिलाडी है जिसने सिंगलज़ वर्ग में 23 ग्रैंड स्लैम खि़ताब जीते हैं। स्टैफ़ी ग्राफ का रिकार्ड सेरेना विलियमज ने तोड़ा। नज़दीक भविष्य में वह कुछ अन्य महान खिलाड़ियों और खेल मेलों के बारे भी बाल साहित्य सीरीज़ के लिए लिख रहा है। यह किताबें लिखने की प्रेरणा उसे लोक गीत प्रकाशन और यूनीस्टार के मालिक हरीश जैन ने दी है। इस मौके पर स. गुरजीत सिंह ढिल्लों, जसविन्दर कौर गिल, इन्दरप्रीत कौर गिल, राजदीप कौर ढिल्लों और रवनीत कौर गिल ने भी नवदीप सिंह गिल की पुस्तकों को स्वागतम कहा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment