गरियाहाट में ओडिशा के पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी

  • 18-Jun-25 03:34 AM

कोलकाता,18 जून (आरएनएस)। पुलिस ने गरियाहाट स्थित अपने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान सुब्रत कुमार साव के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलरामपुर में रहता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के उक्त पुलिस कर्मी ने अपने घर का दरवाजा बंद कर तौलिए से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आज बताया कि, घटना के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गरियाहाट थाने में एक कॉल आई। बताया गया कि दक्षिण कोलकाता के महा निर्बान रोड स्थित एक फ्लैट की तीसरी मंजिल का कमरा काफी देर से बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर गई। खटखटाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पुलिस कर्मियों ने मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश किया। एक युवक को गले में तौलिया बांधा छत के पंखे से लटकते देखा गया। शव को युवक के कुछ जानने वाले लोगों की मदद से बरामद किया गया। बाद में मृतक का नाम और पहचान पता चला। ज्ञात हुआ कि ओडिशा निवासी सुब्रत पुलिसकर्मी है। वह पुलिस की ट्रेनिंग के लिए कोलकाता आया था। वह गरियाहाट के एक फ्लैट में रुका था। उसके परिचितों और सहकर्मियों ने बताया कि 32 वर्षीय युवक पिछले दो दिनों से किसी कारण से उदास था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुब्रत के घर से एक नोट बरामद हुआ है। ओड़िया भाषा में लिखे इस नोट को सुसाइड नोट माना जा रहा है। इसमें क्या लिखा है और क्या सुब्रत ने वाकई इसे लिखा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। ओडिशा पुलिस को पहले ही सूचना दे दी गई है। सुब्रत की मौत की खबर उनके परिवार को दे दी गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दावा किया है कि यह आत्महत्या है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। गरियाहाट थाने के एक पुलिस सूत्र के अनुसार घटना में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ओडिशा पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment