
गाजियाबाद में आशिक मिजाज पर मुकदमा दर्ज, महिलाओं के फोटो अश्लील गाने लगाकर किए वायरल
- 17-Oct-24 02:51 AM
- 0
- 0
गाजियाबाद ,17 अक्टूबर (आरएनएस)। पुलिस ने एक सिरफरे आशिक को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद में इस सिरफिरे आशिक ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं की फोटो अपलोड कर उस पर भद्दे अश्लील गाने लगाकर उन्हें वायरल किया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में इसने महिलाओं को परेशान किया हुआ है। लेकिन, गाजियाबाद की पुलिस भी पूरी तरह से इस सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार करने में जुट गई थी। फिलहाल इसे गिरफ्तार किया है। औरैया का रहने वाला यह आशिक मिजाज जिस पर उत्तर प्रदेश के जिलों में अलग-अलग पांच महिला संबंधी मुकदमे दर्ज है। आइए बताते हैं इस आशिक मिजाज की कहानी।
दरअसल, एक महिला से इसके प्रेम संबंध थे। इसके बाद 9 साल में इसका ब्रेकअप हो गया और तभी से यह महिलाओं से बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम से महिलाओं की फोटो और मोबाइल नंबर निकाल कर उनके साथ इस तरीके का कृत्य कर रहा था।
हद तो तब हो गई जब इसने एक महिला के घर में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करने लगा। फिर उस महिला को भी परेशान करने लगा। लेकिन, गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने इसे पकडा तो इसके भी पसीने छूट गए। फिर इसने अपना पूरा गुनाह कबूल लिया। अब इस औरैया के आशिक मिजाज को इसके अंजाम यानी सलाखों के पीछे भेजा गया है। उच्च अधिकारियों का कहना है कि इसके बाकी आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जाएगा।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...