
गोरी है कलाईयां के साथ कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी
- 13-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने चिट्टियां कलाइयांÓ और बेबी डॉलÓ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं, एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। उनका नया गाना गोरी है कलाईयांÓ फिल्म मेरे हसबैंड की बीवीÓ का प्रमुख ट्रैक है। खास बात यह है कि इस गाने में कनिका के साथ रैपर बादशाह की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। वहीं, म्यूजिक वीडियो में भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर नजर आएंगे, जो इस गाने को और भी ग्रैंड बना रहा है।कनिका कपूर की आवाज़ हमेशा से बॉलीवुड के चार्टबस्टर्स में शामिल रही है। इस बार भी गोरी है कलाईयांÓ अपनी एनर्जेटिक बीट्स और कनिका की जादुई आवाज़ के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए कनिका और बादशाह की केमिस्ट्री फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने को तैयार है।बॉलीवुड के अलावा, कनिका कपूर इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लगातार प्रयोग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मटक मटकÓ और फैंटेसीÓ जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाई है, जहां उन्होंने भारतीय धुनों को अफ्रीकी बीट्स और मॉडर्न साउंड के साथ मिलाकर अनोखा फ्यूजन तैयार किया है।कनिका कपूर न सिर्फ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बल्कि लाइव इवेंट्स में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ढ्ढस्क्करु ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी, जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका स्टाइल और म्यूजिक के प्रति उनका एक्सपेरिमेंटेशन उन्हें एक ट्रेंडसेटर बना रहा है।कनिका कपूर की गोरी है कलाईयांÓ के साथ वापसी ने उनके फैंस को खासा उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और दर्शक इसे 2025 का अगला चार्टबस्टर मान रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...