गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 सगे भाइयों को लगी गोली

  • 29-Sep-25 01:40 AM

दोनों तरफ से हुई फायरिंग, पांच गोकश फरार 

प्रयागराज 29 sep,  (आरएनएस )। उतरांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो सगे भाई मोहम्मद अलीम और मोहम्मद नसीम गोली लगने से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह हुई। उस समय पुलिस दबिश देकर लौट रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उतरांव थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ उतरांव गांव की कसाई बस्ती में दबिश देने गए थे। दबिश के बाद थाने लौटते समय इनायत पट्टी नहर के पास गोकशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। मोहम्मद अलीम, मोहम्मद नसीम और उनके पांच अन्य साथियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अलीम और नसीम के पैरों में गोली लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल अलीम के पास से एक पिस्टल और नसीम के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके से पांच खोखे भी मिले हैं। मुठभेड़ के दौरान पांच अन्य गोकश फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की, जबकि गोकशों ने सात राउंड फायर किए। दोनों भाइयों के एक-एक पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि अलीम के खिलाफ उतराव थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर गोकशी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। फरार हुए अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment