ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन

  • 25-Jul-25 08:47 AM

नोएडा ,25 जुलाई । सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज अपनी नई शाखा का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक महेंद्र दोहरे ने शाखा का उद्घाटन किया, जिनके साथ निदेशक महोदया पूनम सिन्हा भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर दिल्ली क्षेत्रीय प्रमुख शीश राम टुंडवाल, उप क्षेत्रीय प्रमुख विकास पुरवे ,दिल्ली उत्तर क्षेत्रीय प्रमुख पुरुषोत्तम मीना, दिल्ली दक्षिण क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री, दिल्ली सेंट्रल क्षेत्रीय प्रमुख सन्नी कालरा एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख दिल्ली उत्तर महावीर मीना भी उपस्थित थे। महेंद्र दोहारे ने अपने संबोधन में बैंक की ग्राहक-केंद्रित उत्पादों और सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव सेवाएं प्रदान करना है। अंत में, शाखा प्रमुख वैभव तोमर ने सभी उपस्थित लोगों और ग्राहकों को धन्यवाद दिया।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment