जुनैद खान और खुशी कपूर की लवयापा ट्रेलर रिलीज, फोन की अदला-बदली में हो गया तगड़ा स्यापा

  • 12-Jan-25 12:00 AM

जेनरेशन जी (जेन जेड) की शादी तय करना माता-पिता के लिए चुनौती साबित हो सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, आज रिलीज हुआ फिल्म लवयापा का ट्रेलर संकेत दे रहा है। इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म मोहब्बत वाले महीने, जी हां फरवरी में आएगी। आज 10 जनवरी को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है और खूब मजेदार है। फिल्म में आधुनिक जोड़ों की प्रेम की हकीकत दिखाई गई है। एक लड़का (जुनैद खान) और लड़की (खुशी कपूर) एक-दूसरे के प्यार में हैं। शादी करना चाहते हैं। लड़की के पापा (आशुतोष राणा) दोनों की शादी करने के लिए दोनों को आमने-सामने बिठाते हैं। वे नौकरी और करियर से जुड़े कोई सवाल नहीं पूछते। रिश्ता पक्का करने से पहले वे सिर्फ एक तरीका अपनाते हैं। एक दिन के लिए दोनों के फोन एक्सचेंज कर देते हैं। फिर क्या होता है? अरे वही, कथित सच्चे प्यार की पोल-पट्टी खुल जाती है। ट्रेलर देखकर खूब हंसी आएगी।लवयापा में दो चर्चित सितारों के बच्चे परदे पर नजर आएंगे। ट्रेलर में कॉमेडी का भी डोज भरपूर है। बावजूद इसके ट्रे्लर देखने में दर्शकों की दिलचस्पी नजर नहीं दिख रही है। रिलीज के करीब ढाई घंटे बाद भी इसे दो लाख व्यूज तक नसीब नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक लवयापा के ट्रेलर को पूरे 50 हजार व्यूज भी नहीं मिल पाए। फिल्म महाराज से ओटीटी डेब्यू करने वाले जुनैद बड़े परदे पर जब पहली बार आ रहे हैं, तो यह रुझान देख उनकी जान सांसत में है।फिल्म लवयापा साल 2022 में आई तमिल फिल्म लव टुडे की रीमेक है। फिल्म 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने जा रही फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment