ट्रंप ने इन दो देशों के बीच रुकवाई 37 साल पुरानी जंग, भारत-पाकिस्तान के बारे में भी कही बड़ी बात

  • 09-Aug-25 12:19 PM

वाशिंगटन 09 Aug, - आर्मेनिया और अजरबैजान ने 37 साल पुरानी जंग को खत्म करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किया है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

समझौते के तहत दोनों देशों ने विवादित इलाके के लिए एक ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने पर सहमति जतायी है, जिसे ट्रम्प रूट फॉर इंटरनेशनल पीस एंड प्रॉस्पेरिटी नाम दिया जाएगा। यह कॉरिडोर अजरबैजान को उसके नखचिवान एंक्लेव इलाके से जोड़ेगा, जो आर्मेनिया से होकर गुजरेगा। दोनों देशों के नेताओं ने इस समझौता का श्रेयर ट्रम्प और उनकी टीम को दिया और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिये जाने की मांग की। इस दौरान ट्रम्प ने एक बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ बड़े संघर्ष में उलझे हुए थे।

गौरतलब है कि ट्रम्प प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू करायी थी। समझौते के बाद अगले हफ्ते से ट्रम्प रूट पर रेल, तेल-गैस पाइपलाइन और फाइबर ऑप्टिक लाइन विकसित करने पर बातचीत शुरू होगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment