
डुमरांव महाराजा चंद्रविजय सिंह के निधन पर सांसद रुडी ने जताया दुःख
- 28-Sep-25 12:29 PM
- 0
- 0
डुमराव रियासत के वरिष्ठ महाराजा श्री चंद्रविजय सिंह का निधन
* सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी ने शोक व्यक्त किया
* महाराज चंद्रविजय सिंह सांसद के लिए अभिभावक तुल्य और मित्रतापूर्ण रहे
* रुडी ने कहा, डुमरांव रियासत की जनहित कार्यों के लिए प्रतिष्ठा
* उनके परिवार में पत्नी कनिका सिंह, पुत्र कुमार शिवांग विजय सिंह, पुत्र समृद्ध विजय सिंह शामिल हैं
* डुमरांव और शाहाबाद क्षेत्र में शोक की लहर
* पार्थिव शरीर पटना लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सांसद दुष्यंत सिंह के साथ सांसद रुडी ने समन्वय किया
* सांगा यात्रा के दौरान उनके घर भी गये थे रुडी
पटना 29 जुलाई (आरएनएस) । सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने डुमराव रियासत के वरिष्ठ महाराजा चंद्रविजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद रूडी ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुःखद क्षण है। महाराज चंद्रविजय सिंह उनके लिए एक अभिभावक तुल्य थे और हमेशा मित्रतापूर्ण व्यवहार एवं स्नेहिल आशीष प्रदान करते रहे।रुडी ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह ने अपने जीवन को जनहित और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। वे केवल राजपरिवार के सदस्य नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने वाले सरल और बेबाक व्यक्तित्व के धनी थे। उनका योगदान और उनका स्नेह हमेशा याद किया जाएगा। महाराजा चंद्रविजय सिंह अपने पीछे पत्नी कनिका सिंह, पुत्र कुमार शिवांग विजय सिंह, पुत्र समृद्ध विजय सिंह सहित समृद्ध परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से डुमरांव नगर, शाहाबाद क्षेत्र और समस्त क्षत्रिय समाज में शोक की लहर है। शरीर को दिल्ली से पटना लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योजिरादित्य सिंधिया व राजस्थान के झालावाड़ से सांसद व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के पुत्र दुष्यंत सिंह के साथ सांसद रूडी ने समन्वय किया। इंडिगो की 2.15 बज के जहाज से उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। महाराजा चंद्रविजय सिंह अपनी सरलता, बेबाक छवि और भोजपुरी भाषा के प्रति प्रेम के लिए पूरे जिले में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके जीवन और योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। सांसद ने उनके परिवार और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...