
ताजपुर में समुद्र में डूबे तीन पर्यटक, एक की मौत, एक लापता
- 17-Jun-25 03:15 AM
- 0
- 0
पूर्व मेदिनीपुर,17 जून (आरएनएस)। पर्यटकों के बीच आज तब हड़कंप मचा गया जब ताजपुर में समुद्र में तीन पर्यटक डूबने लगे। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर जिले के ताजपुर के समुद्र में आज अपराह्न ज्वार के दौरान तीन पर्यटक डूब गए। हालांकि दो पर्यटकों को समुद्र में डूबने से बचा लिया गया, लेकिन उनका साथी अभी भी लापता है। बचाए गए दो में से एक पर्यटक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में ताजपुर बीच पर नहाने गए तीन पर्यटक समुद्र की तेज धारा में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। दो पर्यटकों को तुरंत बचा लिया गया। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, तीसरे पर्यटक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आपदा प्रतिक्रिया दल और गोताखोर समुद्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पर्यटक कोलकाता से ताजपुर आए थे। प्रशासन ने बताया है कि प्रारंभिक अनुमान है कि समुद्र में नहाने के दौरान निर्धारित सावधानियों का पालन नहीं किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
००
Related Articles
Comments
- No Comments...