तीन जेम वेंडरों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए डीएफओ ने किया ब्लैकलिस्ट
- 30-Sep-25 04:03 AM
- 0
- 0
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
मरवाही वनमंडल ने खराब गुणवत्ता की सामग्री सप्लाई करने वाले तीन जेम वेंडरों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। डीएफओ ग्रीष्मी चांद के निर्देश पर इन फर्मों की अमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।जानकारी के अनुसार, *दीपाली ंटरप्राइजेज राजनांदगांव* को जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक सप्लाई करने का आदेश मिला था। फर्म ने करीब *1.98 लाख किलोग्राम* चैन लिंक की आपूर्ति की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग *1.74 करोड़ रुपये* थी। जांच में माल की मात्रा कम और गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसके चलते फर्म की *5.23 लाख रुपये* की अमानत राशि राजसात कर दी गई।इसी तरह, *शुभ एग्रो इंडस्ट्रीज सूरजपुर* को भी जेम पोर्टल से चैन लिंक सप्लाई का वर्क ऑर्डर मिला था, जिसकी कुल मात्रा *1.19 लाख किलोग्राम* और लागत करीब *1.04 करोड़ रुपये* थी। इस फर्म द्वारा भी घटिया क्वालिटी का माल सप्लाई किया गया, जिसके च लते इसे ब्लैकलिस्ट कर इसकी 3.13 लाख रुपये* की जमा राशि जब्त की गई।तीसरे मामले में, एसजी इंडस्ट्रीज, चैनपुर (मनेंद्रगढ़) को 77,932 कलोग्राम चैन लिंक की आपूर्ति का ऑर्डर मिला था, जिसकी ीमत लगभग 64.99 लाख रुपये* थी। इस फर्म की सप्लाई भी मानकों पर खरी नहीं उतरी और गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। ार्रवाई करते हुए 1.94 लाख रुपये* की अमानत राशि राजसात की गई है।डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने स्पष्ट किया कि वन विभाग किसी भी स्तर पर घटिया सामग्री की आपूर्ति को बर्दाश्त नहीं करेगा। ुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...