
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच संघर्ष जारी, युद्ध में अब तक 27 की मौत; कंबोडिया ने हृ से की जंग रोकने की मांग
- 26-Jul-25 12:28 PM
- 0
- 0
थाईलैंड ,26 जुलाई । थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। लड़ाकू विमानों, तोपों और जमीनी टुकडिय़ों के बीच जारी हिंसक झड़पों में कंबोडिया में 15 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस संघर्ष में 12 थाई नागरिक भी मारे गए हैं।
इस बीच कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत चेया कियो ने कहा, "कंबोडिया ने बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का अनुरोध किया है और हम विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान करते हैं।" उन्होंने थाईलैंड के उस आरोप को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कंबोडिया संघर्ष में हमलावर था। चेया कियो ने सवाल किया, "कंबोडिया जैसा छोटा पड़ोसी थाईलैंड जैसी सैन्य शक्ति पर कैसे हमला कर सकता है?" साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा परिषद ने दोनों देशों से संयम बरतने और राजनयिक रास्ता अपनाने का आग्रह किया है।
वहीं, थाईलैंड ने किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को सिरे से खारिज कर दिया है और द्विपक्षीय बातचीत पर जोर दिया है। थाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकॉर्नडेज बालंकुरा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें अभी किसी तीसरे देश से मध्यस्थता की आवश्यकता है।" अमेरिका, चीन और मलेशिया (जो ्रस्श्व्रहृ का मौजूदा अध्यक्ष है) ने मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन थाईलैंड फिलहाल खुद बातचीत से समाधान निकालने के पक्ष में है।
गुरुवार को शुरू हुई इन झड़पों में अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीमावर्ती शहरों में तोपों की गोलाबारी के बीच 1 लाख 38 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया में मरने वालों में पांच सैनिक और आठ नागरिक शामिल हैं, जबकि करीब 35,000 लोग अपने घर छोडऩे को मजबूर हुए हैं।
दोनों देशों की 800 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा पर भड़की इस हिंसा ने उस क्षेत्र में पुराने तनाव को फिर से उभार दिया है। यह इलाका प्राचीन मंदिरों और रणनीतिक चौकियों को लेकर लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है। हाल के वर्षों में यहां छिटपुट झड़पें होती रही हैं, लेकिन मौजूदा संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को चौंका दिया है। हालांकि, लड़ाई जारी रहने के बावजूद दोनों देशों ने अब तक औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा नहीं की है।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...