थाईलैंड में दिनदहाड़े नरसंहार : भरे बाज़ार में 6 लोगों को गोलियों से भूना, फिर हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

  • 28-Jul-25 12:09 PM

बैंकॉक ,28 जुलाई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक सोमवार को एक दिल दहला देने वाली गोलीबारी की घटना से थर्रा उठी। शहर के एक प्रसिद्ध बाजार में 61 वर्षीय व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी। इस नरसंहार को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। इस गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
यह खूनी वारदात बैंकॉक के मशहूर ओर टोर कोर मार्केट में हुई, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान 61 वर्षीय श्री नोई (स्द्धह्म्द्ब हृशद्ब) के रूप में हुई है। उसका शव भी घटनास्थल पर ही पाया गया। बैंकॉक के बांग सू जिले के डिप्टी पुलिस प्रमुख ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, फिलहाल इसे एक सामूहिक गोलीबारी (रूड्डह्यह्य स्द्धशशह्लद्बठ्ठद्द) की घटना माना जा रहा है। हमलावर के इरादे और इस हमले के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस गोलीबारी का संबंध थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रहे हालिया तनाव और झड़पों से तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर गौर कर रही हैं ताकि हमले की असली वजह सामने आ सके। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment