
दमदम के पब में मैनेजर को मारी गोली, एक गिरफ्तार
- 14-Jun-25 03:21 AM
- 0
- 0
कोलकाता,14 जून (आरएनएस)। कुछ युवकों ने एक पब में उसके मैनेजर को गोली मार दी। उक्त घटना से हड़कंप मच गया। घटना दमदम इलाके में शुक्रवार देर रात घटी। जहां उक्त पब के भीतर शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने पब मैनेजर रुद्र को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना दमदम के माठकल इलाके की एक पब में हुई। शुक्रवार रात लगभग 1:00 बजे तीन युवक पब में पहुंचे। वहां शराब पीने को लेकर उनका एक कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोप है कि एक बदमाश बिट्टू दास के साथ आये युवकों ने बंदूक निकाल कर कर्मचारियों को डराना शुरू कर दिया। इसी दौरान पब के मैनेजर पिंटू रुद्र वहां पहुंचे। उन पर सीधे गोली चला दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिससे पिंटू रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल मैनेजर को तुरंत आरजी कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में बिटू के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात की इस गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। दमदम थाने की पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से छानबीन की जा रही है। घायल पब मैनेजर का इलाज फिलहाल चल रहा है और उनका बयान दर्ज होने का इंतज़ार किया जा रहा है। उक्त घटना को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।
००
Related Articles
Comments
- No Comments...