
दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के लिए भारत ने पेश किया -1वीराज
- 01-Jul-25 02:46 AM
- 0
- 0
लोगो और मास्कॉट के ज़रिए पेश की संस्कृति और साहस की तस्वीर*
# 26 सितंबर से जेएलएन स्टेडियम, दिल्ली में होगा दुनिया का सबसे बड़ा पैरा एथलेटिक्स टूर्नामेंट
नई दिल्ली, 01 जुलाई (आरएनएस)। भारत पहली बार वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इसकी तैयारियों के तहत अब आधिकारिक लोगो और मास्कॉट ‘वीराज’ को पेश किया गया है, जो देश की सांस्कृतिक पहचान और पैरा खिलाड़ियों की जुझारू भावना को खूबसूरती से दर्शाते हैं।27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 100 से ज्यादा देशों के 1700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह भारत के लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि हम सामर्थ्य, विविधता और एकजुटता को किस तरह अपनाते हैं।लोगो में समेटी भारतीयता और आत्मबल की झलक
गोल आकार में बना यह लोगो गति और समावेशिता का प्रतीक है। बीच में रेसिंग व्हीलचेयर में एक पैरा एथलीट को दर्शाया गया है, जो हिम्मत, फुर्ती और एकाग्रता का प्रतीक है। इसके चारों ओर भारत की सांस्कृतिक पहचान को दिखाते प्रतीक मौजूद हैं — जैसे मोर, हाथी, सितार और चरखा। लोगो के केंद्र में बना लोटस टेम्पल दिल्ली की आत्मा और भारतीय मेहमाननवाज़ी का प्रतीक है। केसरिया, गहरा नीला और मैजेंटा जैसे रंग इसकी ऊर्जा और विविधता को दर्शाते हैं।लोगो और वीराज मिलकर एक ऐसी कहानी कहते हैं जिसमें भारत की संस्कृति, खेलों के ज़रिए बदलाव की ताकत और मानव भावना की असीम क्षमता दिखाई देती है। जैसे-जैसे दिल्ली 2025 के लिए तैयार हो रही है, ये दोनों प्रतीक भारत के खुलेपन, विविधता और खेल के ज़रिए दुनिया को जोड़ने की सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...