(कोलकाता)भाजपा कर्मी अभिजीत सरकार हत्याकांड में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल
- 02-Jul-25 12:00 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
मुंबई,20 जून (आरएनएस)। मनोरंजन जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बॉलीवुड में मां के किरदार निभाकर मशहूर हुईं दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
उन्होंने 74 की उम्र में आखिरी सांस ली। वह मराठी थिएटर जगत में एक सम्मानित व्यक्ति थे और उन्होंने छोटे पर्दे और सिनेमा में भी योगदान दिया था।
विवेक का अंतिम संस्कार 20 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। रीमा का निधन 2017 में दिल का दौरा पडऩे से हुआ था।
विवेक के निधन से मराठी सिनेमा और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विवेक और रीमा की शादी 1978 में हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी मृण्मयी लागू एक लेखिका और निर्देशक हैं। उन्होंने तापसी पन्नू की थप्पड़ में भी काम किया है।
विवेक मराठी सिनेमा और टीवी की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय थे। वह कई चर्चित मराठी फिल्मों में बतौर अभिनेता, निर्देशक काम कर चुके थे।
वह एक उम्दा अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन निर्देशक के तौर भी एक खास पहचान रखते थे।
उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी रीमा के साथ एक्टिंग भी की, जिन्होंने हम आपके हैं कौन और वास्तव जैसी फिल्मों में मां के रोल के साथ-साथ श्रीमान श्रीमती और नामकरण जैसे टीवी शो भी किए।
रीमा-विवेक की पहली मुलाकात 1976 में बैंक में काम करने के दौरान हुई थी। थिएटर के लिए उनके प्यार ने उन्हें एक-दूसरे से जोड़ा था। 1978 में दोनों ने शादी की थी।
हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों किन्हीं कारणों से अलग हो गए। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अलग होने की बात कभीक स्वीकार नहीं की।
विवेक और रीमा की बेटी मृण्मयी लागू वैकुल उनकी इकलौती बेटी हैं, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
विवेक का निधन रीमा के निधन के 7 साल बाद हुआ है।
साल 2017 में टीवी शो नामकरण की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया था।
मृण्मयी और उनके पति उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उसी रात दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार भी ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया था। मृण्मयी की परवरिश अकेले उनकी मां ने की थी।
००
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies