दुष्कर्म के मामले में पद्मश्री कार्तिक महाराज की परेशानी बढ़ी
- 30-Jun-25 02:19 AM
- 0
- 0
नवाग्राम थाने में हाजिर होने के लिए पुलिस ने भेजा नोटिस
मुर्शिदाबाद/कोलकाता 30 June (Rns) । पद्मश्री से सम्मानित भारत सेवाश्रम संघ के सन्यासी स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ गई है। कारण मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम थाने की पुलिस ने बलात्कार और जबरन गर्भपात के के मामले में आरोपी कार्तिक महाराज को थाने में पेश होने का नोटिस जारी किया है। आज पुलिस बेलडांगा स्थित भारत सेवाश्रम संघ के कार्यालय गई थी। उस समय पद्मश्री से सम्मानित महाराज आश्रम में नहीं थे। ऐसे में थाने के आईसी ने आश्रम के एक प्रतिनिधि को नोटिस दिया।
बता दे कि थाने में कार्तिक महाराज के खिलाफ यौन संबंध बनाने, धोखाधड़ी करने और वादा कर जबरन गर्भपात कराने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी। इसलिए नोटिस में उन्हें एक जुलाई मंगलवार को नवाग्राम थाने में पेश होने को कहा गया है। कार्तिक महाराज के खिलाफ हाल ही में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 2013 में कार्तिक महाराज उसे काम का वादा कर मुर्शिदाबाद के नवाग्राम थाना क्षेत्र के चाणक्य इलाके में एक आश्रम में प्राथमिक विद्यालय में ले गए। वहां उसे शिक्षिका के तौर पर नियुक्त किया गया। उसे स्कूल में रहने के लिए एक कमरा भी दिया गया। एक रात अचानक महाराज वहां आ गए। उन्होंने उसके सामने शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। उसने आगे आरोप लगाया कि इसके बाद उसे तमाम बार शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक कि जब वह गर्भवती हो गई, तो उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। इस संबंध में महिला ने पिछले गुरुवार रात कार्तिक महाराज के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उधर, उक्त मामले के आरोपी कार्तिक महाराज पहले ही सभी आरोपों से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक साधु हूं। साधुओं के जीवन में ऐसी बाधाएं आती रहती हैं। यह अप्रत्याशित नहीं है।" सोमवार को पुलिस के नोटिस के बारे में कार्तिक महाराज ने कहा कि उनका लीगल सेल पूरे मामले को देख रहा है। वह व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं कहेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...