द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का नया प्रोमो जारी, बेहद खास होंगे मेहमान
- 25-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने तीसरे सीजन के साथ शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो के नए एपिसोड का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें भारत के जाने-माने पॉडकास्ट होस्ट नजर आ रहे हैं। आइए जानें आप यह एपिसोड कब और कहां देख पाएंगे।द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 के नए प्रोमो में सौरभ द्विवेदी, राज शामानी, कामिया जानी और समदीश भाटिया की झलक दिख रही है। सभी शो के होस्ट कपिल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 4 पॉडकास्ट होस्ट मिले असली ओजी होस्ट से। द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 के इस एपिसोड को आप 26 जुलाई, 2025 को रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...

