द भूतनी का नया गाना रंग लगा जारी, पलक तिवारी संग रोमांस करते दिखे सनी सिंह

  • 22-Apr-25 12:00 AM

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त जल्द ही द भूतनी नाम की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान सिद्धांत सचदेव ने संभाली है।मौनी रॉय भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पलक तिवारी और सनी सिंह भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।अब निर्माताओं ने द भूतनी का नया गाना रंग लगा जारी कर दिया है, जिसे मुकुंद सूर्यवंशी ने अपनी आवाज दी है।रंग लगा गाने में सनी, पलक और मौनी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।बॉक्स ऑफिस पर द भूतनी का सामना अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म रेड 2 से होगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment