
नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अखंड 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज
- 10-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी फिल्म अखंड 2 का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म उनकी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म अखंड का ही सीक्वल है। आज 10 जून को नंदमुरी का जन्मदिन है। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है। इसका निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है।फिल्म अखंड 2 की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी। बालकृष्ण के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने फिल्म का पावर पैक्ड टीजर जारी किया है। इसमें बालकृष्ण सिग्नेचर अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रुआब देखने लायक है। फिल्म का टीजर काफी रोमांचक है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भगवान शिव के भक्तों को यह फिल्म विशेषरूप से पसंद आएगी। नंदमुरि इसमें एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह सराईनोडु फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अखंड 2 का निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में संगीत की बात करें तो इस थमन ने दिया है। नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म अखंड 2 सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। बात करें फिल्म अखंड की तो यह ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...