
नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: कुएं में गिरी 3 साल की बच्ची, बचाने गर्भवती मां ने भी लगाई छलांग, दोनों की मौत
- 22-Sep-25 03:02 AM
- 0
- 0
सागर (देवरी) 22 Sep, (Rns) । मध्य प्रदेश के सागर जिले में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी दुर्घटना हो गई। पूजा आराधना से पहले तीन साल की बच्ची दुर्गा के साथ कुएं पर नहाने उसकी गर्भवती मां गई थी। लेकिन एक हादसे ने दोनों की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार, देवरी के नेगुआ रतन गांव में रहने वाले रूप सिंह आदिवासी की पत्नी विनीता अपनी तीन साल की बेटी दुर्गा के साथ घर के पास बने कुएं में नहाने गई हुई थी। तभी अचानक बच्ची कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी।
कुंआ गहरा होने के कारण दोनों की जान चली गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। गर्भवती महिला और अबोध बालिका की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
Related Articles
Comments
- No Comments...