
नहर में बक्से में महिला का शव मिला, अब तक शिनाख्त नहीं
- 13-Oct-23 12:49 PM
- 0
- 0
लखनऊ,13 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नहर में शुक्रवार को एक बक्सा तैरता मिला, जिसके अंदर महिला का काफी पुराना शव था।गोसाईगंज थाना क्षेत्र में आने वाली नहर में मछली पकडऩे पहुंचने मछुआरों के जाल में यह बक्सा फंस गया, जिसे उन्होंने खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि उनको रामरतन कश्यप नाम के मछुआरे ने बक्सा मिलने की सूचना दी थी। महिला का शव 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है।पुलिस को शक है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को बक्से में बंद कर फेंका गया है। शव मिलने के बाद सभी थानों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।मछुआरों ने बताया कि बक्सा भटवारा गांव की माइनर में जाल में फंस गया था।
००
Related Articles
Comments
- No Comments...