
परसा में भाजपा का शक्ति-संगम: युवाओं में भरा जोश, संगठन में नई ऊर्जा
- 12-Oct-25 02:23 AM
- 0
- 0
पटना ,12 अक्टूबर (आरएनएस)। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने परसा विधानसभा में संगठन की मजबूती और युवा ऊर्जा के संकल्प के साथ अपनी रणनीति को धार दी। रविवार को सुतिहार मठिया में आयोजित भाजपा की विशेष बैठक में जोश, अनुशासन और संगठन का अद्भुत संगम देखने को मिला। बैठक की अध्यक्षता भाजपा छपरा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात के विधायक अमित भाई ठाकर। भारत माता को पुष्पांजलि और वंदे मातरम् के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल छा गया। अपने प्रेरक संबोधन में अमित भाई ठाकर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु तन-मन से जुटें। उन्होंने कहा, “युवा ही भाजपा की शक्ति हैं, और संगठन की ऊर्जा राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा आधार है। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और तैयारियों का परिचय दिया। सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार सिंह , संयोजक अर्जुन सिंह मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह , मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह , पूर्व महामंत्री अनिल सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम वर्मा युवा मोर्चा सुमंत बाबा विस्तारक राज विद्यार्थी भाजपा नेता जीतेन्द्र सिंह महामंत्री सुजीत शर्मा महामंत्री सुनील गुप्ता मनोज ठाकुर अशोक सिंह पूर्व मुखिया हरी सहनी मुखिया किशोर सिंह , अनिल सिंह निराला उमेश महतो महिला मोर्चा उमा राम विनीता देवी छोटे बाबू प्रमोद सिंह कृष्णानंद पाण्डेय ओमप्रकाश पांडेय अंकित सिंह गौतम सिंह ब्रिजकिशोर सिंह अजय पासवान संजय सिंह जीतेन्द्र गिरी सहित अनेक युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। परसा विधानसभा की इस बैठक ने एक बार फिर साबित किया कि भाजपा का संगठन गांव-गांव, बूथ-बूथ तक मजबूत और सक्रिय है।
Related Articles
Comments
- No Comments...