पर्णश्री में देर रात दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, आठ गिरफ्तार

  • 22-Jun-25 02:31 AM

कोलकाता,22 जून (आरएनएस)। महानगर कोलकाता के पर्णश्री इलाके में देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम तब हैरत में पड़ गई जब पुलिस की नजर सड़क के किनारे धर्मराजतला में लहूलुहान हालत में पड़े एक व्यक्ति दीपक सिंह पर पड़ी। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाके से ही एक और व्यक्ति महेंद्र सिंह की लाश मिली। पुलिस का कहना है कि पहले घायल मिले व्यक्ति से पूछताछ के बाद सड़क के पास से महेंद्र सिंह की लाश मिली। दीपक के बड़े भाई महेंद्र को अस्पताल ले जाने पर वहां उसे मृत करार दिया गया। उक्त दोनों लोगों पर कई लोगों ने भारी वस्तु से वार कर उन्हें घायल किया था और बाद में महेन्द्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दीपक के बयान पर संजय कर्मकार सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दीपक के अनुसार कई लोगों ने उसे और उसके बढ़े भाई महेन्द्र को नकली सोना बेचने के आरोप में बुरी तरह पीटा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। दीपक का इलाज चल रहा है और महेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल चल रही है।
००
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment