
पवन कल्याण की फिल्म ओजी में प्रकाश राज की एंट्री, पहली झलक आई सामने, किरदार के नाम से उठा पर्दा
- 19-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
दे कॉल हिम ओजी का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। दे कॉल हिम ओजी के निर्माताओं ने आज अभिनेता प्रकाश राज के किरदार के नाम के साथ ही उनका फिल्म में लुक रिवील कर दिया है। जिससे इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक्स पर ओजी से प्रकाश राज का लुक शेयर किया है। साथ ही यह भी बताया है कि फिल्म में प्रकाश राज सत्या दादा का किरदार निभा रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश राज गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश कुछ सोचते नजर आ रहे हैं। उनके लुक की बात करें तो वह मैरून कुर्ते के ऊपर सॉल ओढ़े हुए हैं और आंखों पर नजर का चश्मा लगा हुआ है। इस पोस्टर के ऊपर लिखा है - सत्या दादा।इस महीने की शुरुआत में पवन कल्याण के जन्मदिन पर दे कॉल हिम ओजी की एक झलक रिलीज की गई थी। इस वीडियो में पवन कल्याण का किरदार ओजी एक पत्र पढ़ता है, जिसमें उसे जन्मदिन की बधाई के साथ धमकी दी जाती है। वीडियो में ओजी को बेसबॉल बैट और जापानी कटाना तलवार के साथ एक्शन करते दिखाया गया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार हैं। डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 2025 की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। पहले यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। पवन कल्याण के फैंस उनकी
Related Articles
Comments
- No Comments...