पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का -1अल-अक्सा मार्च, बवाल की आशंका से इस्लामाबाद-रावलपिंडी में इंटरनेट बंद, राजधानी सील

  • 10-Oct-25 10:45 AM

इस्लामाबाद ,10 अक्टूबर ।  पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक (ञ्जरुक्क) के 'लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्चÓ को देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। किसी भी तरह की हिंसा की आशंका के चलते राजधानी इस्लामाबाद और इससे सटे रावलपिंडी में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। राजधानी के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को कंटेनर लगाकर सील कर दिया गया है और इसे एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
यह तनावपूर्ण स्थिति गुरुवार को लाहौर में पुलिस और ञ्जरुक्क कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बनी है। ञ्जरुक्क ने इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर इजरायल के खिलाफ आज (शुक्रवार) एक बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसे रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने ञ्जरुक्क प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में पार्टी मुख्यालय पर छापा मारा था। इस कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें ञ्जरुक्क कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस झड़प में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, ञ्जरुक्क ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में उनके एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। तमाम कोशिशों के बावजूद ञ्जरुक्क चीफ साद रिजवी अब तक गिरफ्तारी से बच रहा है। लाहौर स्थित ञ्जरुक्क मुख्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
उधर, ञ्जरुक्क ने सरकारी कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का 'घिनौना हथकंडाÓ बताया है। ञ्जरुक्क प्रवक्ता ने कहा, हम एक शांतिपूर्ण 'लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्चÓ निकाल रहे थे, लेकिन सरकार ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया। गाजा में यहूदी मुसलमानों पर जुल्म कर रहे हैं और यहां उनके समर्थक मुसलमानों पर। ऐसा लगता है कि फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाना अब पाकिस्तान में अपराध बन गया है।
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment