पाशा पटेल महाराष्ट्र कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

  • 19-Oct-23 12:37 PM

मुंबई 19 Oct, (Rns) : पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के बेहद करीबी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी)पाशा पटेल को राज्य कृषि मूल्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पटेल की नियुक्ति से संबंधित सरकारी आदेश जारी किया गया। पटेल को कृषि विशेषज्ञ एवं किसानों के मुद्दों के उत्कृष्ट जानकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। औसा में उनका प्रोजेक्ट बांस की खेती, बांस पर शोध और बांस के विभिन्न उत्पादों के निर्माण का एक मॉडल है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment