पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन गिरने से घायल

  • 17-Oct-23 12:20 PM

इंदौर,१७ अक्टूबर (आरएनएस)। पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन इंदौर स्थित अपने घर में गिरने से धायल हो गई। उनके सिर में चोट पहुंची है। चार टांके आये हैं। सोमवार को सीटी स्कैन भी करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार को हुआ था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह ताई श्रीश्रीरविशंकर के एक कार्यक्रम में शामिल होकर अमेरिका से लौटकर आई थीं। फिर रोज की तरह सूर्य को जल चढ़ाने जा रही थीं, तभी उनके पैर में रस्सी उलझ गई और वे गिर गई। गिरने की आवाज ताई कीचीख को सुनकर उनके बेटे मिलिंद उतरे। उन्होंने देखा कि उनके सिर से खून बह रहा था। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए शाम तक भर्ती रखा गया। उनके सिर पर चार टांके भी आए हैं। शाम को ताई घर आई। सिर में चोट होने के चलते सोमवार को सीटी स्केन भी करवाया गया। महाजन ने मीडिया को बताया कि अब वे ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं।  




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment