
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर 97 प्रतिशत केस झूठे : दिग्विजय सिंह
- 13-Oct-23 02:13 AM
- 0
- 0
भोपाल,13 अक्टूबर (आरएनएस)। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर दिग्विजय सिंह के बयान भाजपा हमलावर हो गई है। सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा कि दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध क्यों कर रहे हैं, क्या ये कांग्रेस का रुख है? क्या आप उनके बयान से सहमत हैं? इधर दिग्विजय सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि मेरे जवाब को गलत तरीके से कोट किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा था कि - बात ये है कि यदि पीएफआई के ऊपर इस प्रकार का आरोप है तो आप दस छापे मारिए हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, देखने में आ रहा है जितनी भी इन्होंने छापेमारी की है वह 97 प्रतिशत केस झूठे पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी जी से यह पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, बैन लगा हुआ है, देश की दुश्मन है।
००
Related Articles
Comments
- No Comments...