
पौराणिक थ्रिलर फिल्म से नागा चैतन्य का पहला लुक जारी, शूटिंग होगी
- 24-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
नागा चैतन्य जल्द ही नई पौराणिक थ्रिलर फिल्म एनसी24 में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन कार्तिक डांडू कर रहे हैं, जो विरुपाक्ष फिल्म से मशहूर हैं। यह फिल्म एक्शन, फंतासी और भारतीय पौराणिक कथाओं का मिश्रण होगी। फिल्म से चै का लुक जारी किया गया है और साथ ही फिल्म की शूटिंग के बारे में भी अहम जानकारी शेयर की गई है।के मुताबिक, एनसी24 के फर्स्ट लुक पोस्टर में नागा को पर्वत पर चढ़ते देखा जा सकता है। वह एक गुफा के अंदर चट्टान पर खड़े दिख रहे हैं, जो फिल्म के साहसिक और रहस्यमयी माहौल को दर्शाता है। इस पहली तस्वीर में नागा का चेहरा दिखाई दे रहा है और इसकी पीछे लिखा हुआ है -शूट बिगिंस। इसके अलावा एक और तस्वीर है, जो लाल रंग में डूबी हुई है और नागा पर्वत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, व्हाट इस ओवर एनसी24 राइसेस। इसके साथ ही आगे लिखा है मिस्टिक थ्रिलर शूट बिगिंस...।एनसी24 की कहानी एक खजाने की खोज है, एक इतिहास के छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भाग्य और बुराई की ताकतों का सामना करते हैं। फिल्म में अंधकार युग और कलयुग जैसे ऐतिहासिक और पौराणिक चीजें दिखाई जाएगी।फिल्म को लेकर नागा ने कहा कि यह फिल्म अच्छाई बनाम बुराई की कहानी है और इसके सीन दर्शकों को आकर्षित करेंगे। निर्माता बीवीएसएन प्रसाद के समर्थन से यह फिल्म पूरे भारत और विदेशों में दर्शकों को लुभाने की उम्मीद है। नागा चैतन्य धूता की सफलता के बाद एक नई वेब सीरीज मायासभा में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन देवा कट्टा कर रहे हैं। देवा कट्टा, जो एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 के लिए संवाद लिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी नई परियोजनाओं की जानकारी दी। और मायासभा के साथ नागा चैतन्य दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...