प्रधानमंत्री के मन की बात से प्रेरित होकर गर्व महसूस कर रही हूँ: मीना सिंह

  • 28-Sep-25 01:15 AM

लखनऊ,28 सितंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 124वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री ने देशवासियों से संवाद करते हुए खेल विज्ञान की प्रगति, चंद्रयान की सफल लैंडिंग और सुधांशु शुक्ला की धरती पर वापसी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियाँ भारत की वैज्ञानिक क्षमता, युवा शक्ति और नए भारत की सोच का प्रतीक हैं।
भारतीय जनता पार्टी बूथ संख्या 552, सरयू एन्क्लेव लखनऊ की बूथ अध्यक्ष मीना सिंह ने इस कार्यक्रम को बड़े ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हर भारतीय को गौरव और उत्साह से भर देते हैं। चंद्रयान की सफलता और खेल विज्ञान में हो रही प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मीना सिंह ने बताया कि सुधांशु शुक्ला की धरती पर सुरक्षित वापसी की चर्चा सुनकर मन अभिभूत हो उठा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना एक सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संदेश है। यह सिर्फ सरकार की उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि हर भारतीय की उपलब्धियाँ हैं, जिन पर पूरे देश को गर्व होना चाहिए।
बूथ अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात का यह एपिसोड उनके लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत का भविष्य मजबूत है और देश विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में निरंतर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहा है।
००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment