प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

  • 16-Jun-25 01:19 AM

0-कहा- हमारी मित्रता को समर्पित करें
निकोसिया,16 जून। साइप्रस देश की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय  से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए, इसे भारत और साइप्रस की मित्रता को समर्पित किया है।
मोदी रविवार को इस भूमध्यसागरीय द्वीप देश के दौरे पर पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स उनका स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।
सम्मान ग्रहण करने के बाद मोदी ने कहा, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय के लिए मैं साइप्रस सरकार और जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है; यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं।
००
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment