फस्र्ट लुक पोस्टर के साथ जारी हुआ हिट 3 का दमदार टीजर, पुलिस के अवतार में खूंखार अपराधी बने नानी

  • 10-Oct-24 12:00 AM

नेचुरल स्टार नानी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म सारिपोधा सानिवारम की अपार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। विवेक अथरेया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका मोहन और एसजे सूर्या ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं इस बीच अब नानी के अगली नई फिल्म पर दिलचस्प अपडेट सामने आया है। नानी की अगली फिल्म हिट 3 है, फिल्म की घोषणा के साथ इसका पहला पोस्टर और टीजर निर्माताओं ने जारी किया है।अभिनेता नानी की हिट 3 का पोस्टर और टीजर जारी किया गया। यह हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें नानी एक क्रूर पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार की भूमिका निभा रहे हैं। प्रोमो में नानी एक निर्दयी पुलिस वाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसमें नानी को एक भयंकर अवतार में दिखाया गया है।सिनेमा चेन पीवीआर द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर साझा किए जाने के बाद नानी ने फिल्म का पोस्टर एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, पुलिस कम, अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। नानी 32 अब हिट द थर्ड केस है। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।हिट 3 की घोषणा कुछ साल पहले निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू ने की थी। यह फिल्म अगले साल यानी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण वॉल पोस्टर सिनेमा ने यूनिनामस प्रोडक्शंस के साथ मिलकर किया है। नानी को आखिरी बार सारिपोधा सानिवारम में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, अब नानी अपने 32वीं फिल्म यानी हिट द थर्ड केस के लिए उत्साहित हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment