फिल्म इंडियन 2 का गाना धागे हुआ रिलीज, एक-दूजे संग इश्क फरमाते दिखे रकुल और सिद्धार्थ

  • 30-May-24 12:00 AM

कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1996 में आई इंडियन का सीक्वल है।इस फिल्म का हिंदी संस्करण हिंदुस्तानी 2 से रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग हिंदुस्तानी नाम से रिलीज हुआ था।रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ भी फिल्म का हिस्सा हैं।अब निर्माताओ ने हिंदुस्तानी 2 का गाना धागे जारी कर दिया है, जिसमे रकुल और सिद्धार्थ एक-दूजे के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।धागे गाने के मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे है। एबी वी और श्रुतिका समुद्रला ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।हिंदुस्तानी 2 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। काजल अग्रवाल भी इस फिल्म मे नजर आएंगी।बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2 का सामना अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म सरफिरा से होगा।इनके अलावा जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा भी 12 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी।रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ इंडियन 2 में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है। इंडियन 2 का एल्बम 1 जून को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य तरीके से लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए चिरंजीवी, राम चरण, रणवीर सिंह और मोहनलाल को आमंत्रित किया गया है। ऑडियो लॉन्च के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।निर्देशक शंकर की इंडियन 2 साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं। इंडियन 2 12 जुलाई को तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment