
बलौदाबाजार-भाटापारा में ट्रैफि क पुलिस की सख्ती, 127 वाहन चालकों से 64,200 समन शुल्क वसूला गया
- 10-Jul-25 07:38 AM
- 0
- 0
बलौदाबाजार, 10 जुलाई (आरएनएस)। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिला यातायात पुलिस ने 9 जुलाई 2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 127 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ?64,200 समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने वाले 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ?8100 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 43 चालकों से 21,500 समन शुल्क लिया गया। इसके अलावा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर 20 लोगों से ?6000 का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि जिले में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने यह भी कहा है कि वह नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...