भाजपा चुनाव लड़ेगी नहीं बल्कि जीतेगी : श्रीनिवासलु

  • 02-Nov-23 03:25 AM

जालंधर ,02 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम चुनावों की रणनीति और तैयारियों को लेकर नॉर्थ विधानसभा की बैठक सीतला मन्दिर व सैंट्रल विधानसभा की बैठक सैंट्रल टाऊन मे बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू,भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,अनिल सच्चर, सुभाष सूद, दीवान अमित अरोड़ा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर उपस्थित हुए।
श्रीनिवासुलू ने सभी को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि इस बार पार्टी 85 वार्डो पर केवल चुनाव नही लडेगी बल्कि आप सभी की एकजुटता से सभी वार्डों पर पक्का जीतेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप सभी इसकी तैयारिया शुरू कर चुके है।उन्होंने सभी से विचार विमर्श करते हुए सुझाव भी लिए और आगे की रणनीति बनाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।
सुशील शर्मा ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें बूथ से मंडल स्तर तक सभी को आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लडऩा होगा।
स अवसर पर पार्षद पति विवेक खन्ना,नरेश विज, जवाहर सूद,मंडल प्रभारी शाम शर्मा,अश्विनी भंडारी,दविंदर कालिया,हितेश स्याल,हनी कंबोज,मनीष विज,मंडल प्रधान राजेश कुमार मल्होत्रा,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल, राकेश शर्मा,संदीप कुमार,प्रदीप कपानिया,सीतिश ढल्ल आदि उपस्थित थे।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment