
भाजपा युवा मोर्चा ने सुनील जाखड़ का किया स्वागत
- 21-Oct-23 03:27 AM
- 0
- 0
जालंधर ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का जालंधर आने पर स्वागत किया। सुनील जाखड़ के साथ विशेष मुलाकात में पंकज जुल्का ने उन्हें यकीन दिलवाया की जिला जालंधर में आगामी दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ता बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
पंकज जुल्का ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं और आगे भी इस तरह निरंतर काम करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के कार्यकर्ता निगम चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर सूर्य मिश्रा, हरीश कुमार, कार्तिक गिल, अमित कुमार, शैलेश बेदी, सतनाम गिल, यश कुमार आदि मजबूत थे।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...