भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष मैंने रुकवाया, सात नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए : डोनाल्ड ट्रंप

  • 21-Sep-25 10:41 AM

वाशिंगटन ,21  सितंबर । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा कर सनसनी फैला दी है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़े संघर्ष को होने से रोका था। उन्होंने कहा कि व्यापार की ताकत का इस्तेमाल कर उन्होंने इस साल की शुरुआत में दोनों परमाणु-संपन्न पड़ोसियों को शांत किया था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दुनिया भर में सात युद्धों को समाप्त करने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।
अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, आज विश्व मंच पर अमेरिका का बहुत सम्मान है। हम शांति समझौते करा रहे हैं और युद्धों को रोक रहे हैं। हमने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका। ट्रंप ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, सोचिए, भारत और पाकिस्तानज् और आप जानते हैं कि मैंने इसे कैसे रोका? व्यापार से। वे व्यापार करना चाहते हैं। और मैं दोनों नेताओं का बहुत सम्मान करता हूं।
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने कुल सात संघर्षों को रोका है। उन्होंने कहा, देखिए, भारत-पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इजऱायल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और रवांडा-कांगो, हमने इन सभी को रोका। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से 60त्न संघर्ष व्यापार के कारण ही रुके।
भारत को दी गई अपनी चेतावनी को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने भारत से कहा था, 'देखो, अगर तुम लोग लड़ोगे तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगेÓ। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।
नोबेल पुरस्कार पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि अगर वे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को रोक दें, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, तो बाकी सात के बारे में क्या? मुझे हर एक के लिए नोबेल मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता था कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाना सबसे आसान होगा क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके अच्छे संबंध थे, लेकिन उन्हें निराशा हुई।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment