मणिपुर में दिल दहला देने वाली घटना, महिला समेत 2 की लाशें बरामद-आंखों पर पट्टी बंधी, सिर पर गोलियों के निशान

  • 09-Nov-23 12:43 PM

इंफाल 09 Nov, (Rns)- मणिपुर की राजधानी इंफाल से बड़ी खबर सामने आई। पुलिस ने महिला समेत 2 लोगों के शव बरामद किए जोकि ताइरेनपोकपी इलाके के आसपास मिला। मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में एक पुरुष की डेड बॉडी मिली, जिसकी उम्र लगभग 40 साल है। मृतकों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे और सिर पर गोली के निशान थे। पुलिस ने कहा- महिला उन चार लापता लोगों में से एक है, जिन्हें 7 नवंबर को इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप तलहटी से किडनैप कर लिया गया था।

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, देर रात इंफाल ईस्ट जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की आंखों पर पट्टी बंधी थी, उसके हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे और सिर पर गोलियां लगने से बने घाव थे। उसने बताया कि शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए इंफाल ईस्ट में जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment