मध्यप्रदेश में गोण्डा के 4 लोगों की मौत, 3 घायल

  • 19-Jun-25 01:31 AM

0-गांव में छुट्टी बिताने के बाद सूरत लौट रहा था परिवार, परिवार में मचा कोहराम
राजगढ़ ,19 जून (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गुरुवार सुबह एनएच-52 पर एक भीषण कार दुर्घटना में 4 लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी अनुसार करनवास पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुबह 7 बजे हुई इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा के निवासी है। घटना की सूचना मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में जनपद अन्तर्गत धानेपुर के दूबे पुरवा निवासीअनमोल उर्फ आयुष (16), तरबगंज के शीसौ गांव के प्रियांशु (14), रातोहिया की शिव देवी (50) और शीसौ की प्रमिला पांडेय (40) शामिल हैं। दुर्घटना में भोलानाथ (50), उनकी पत्नी पुष्टम (46) और बेटी अंशिका (13) घायल हुई हैं।
सूरत में पार्सल पैकिंग का काम करने वाले भोलानाथ अपने परिवार के साथ 30 अप्रैल को भतीजे की शादी में शामिल होने गांव आए थे। जून की छुट्टी बिताने के बाद बुधवार दोपहर एक बजे वे सूरत के लिए रवाना हुए थे। तरबगंज के शीसौ गांव से उनके कुछ सहकर्मी भी दूसरे वाहन में साथ चल रहे थे।
सड़क दुघर्टना के बाद घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दूबे पुरवा गांव से परिवार के अन्य सदस्य मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। घर से काम पर वापस लौटे लोग हादसे का शिकार हो गए। मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी घर पर इक_ा हो गए।
००
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment