मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः Congress ने दूसरी सूची में 88 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, तीन के टिकट बदले

  • 20-Oct-23 07:30 AM

भोपाल 20 Oct, (Rns): मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए देर रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें पहली सूची में शामिल तीन प्रत्याशियों के नाम बदल दिए गए हैं। पार्टी ने दो सूची के माध्यम से कुल 230 सीटों में से 229 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और मात्र बैतूल जिले की अमला सीट पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है।

देर रात केंद्रीय संगठन ने सूची जारी की, जिसमें दतिया से राजेंद्र भारती को प्रत्याशी घोषित किया गया है। दतिया से पहले अवधेश नायक काे उम्मीदवार बनाया गया था। इसी तरह शिवपुरी जिले के पिछोर से शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी को और नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव (अजा) से शेखर चौधरी के स्थान पर पूर्व मंत्री एन पी प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सूची के अनुसार सुमावली से कुलदीप सिकरवार, मुरैना से दिनेश गुर्जर, दिमनी से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह (अजा) से देवेंद्र रामनारायण सखवार और भिंड से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन 15 अक्टूबर को 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment