मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने समाप्त किया अनशन, सरकार को दिया दो महीने का वक्त

  • 02-Nov-23 03:25 AM

मुंबई ,02 नवंबर (आरएनएस)। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया है कि दो महीने के भीतर मुद्दा सुलझा लिया गया है। मनोज ने अपनी भूख हड़ताल हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संदीप शिंदे, एम जी गायकवाड़ और अन्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद खत्म की।
उन्होंने सरकार से अपील की कि मराठा समुदाय को आरक्षण आवंटित होने तक भर्ती न की जाए। सरकार के मंत्रियों की ओर से अनशन समाप्त करने के लिए मनाए जाने के बाद मनोज जरांगे ने कहा कि जब तक सभी मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता, वह तब तक अपने घर में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि दो महीने में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मुंबई में मराठा आरक्षण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करूंगा। इससे पहले महाराष्ट्र के चार मंत्रियों ने मनोज जरांगे से मुलाकात की। उन्होंने उनसे नौ दिन से जारी अनशन खत्म करने का आग्रह किया।
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment