महत्वपूर्ण (रायपुर) रजत जयंती महोत्सव नया रायपुर में लगेंगे विभिन्न विभागों के आकर्षक प्रदर्शनी
- 07-Oct-25 08:08 AM
- 0
- 0
० नारडा जनसंपर्क, गृह विभाग ने इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के लिए निकाला टैंडर
० प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को भी दिया गया न्योता
रायपुर, 07 अक्टूबर (आरएनएस)। छग राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अटल नगर नया रायपुर में छग के विभिन्न विभागों के द्वारा किये गये विकास कार्यों तथा भविष्य में किये जाने वाले योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित करने के लिए सभी विभागों द्वारा एक आकर्षक स्टॉल लगाया जाएगा। इसके लिए अलग अलग विभागों द्वारा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चयन के लिए टैंडर जारी हो रहे हैं।
नया रायपुर तूता के पास एक नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव के दौरान सभी विभागों द्वारा अलग अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें विभागों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं साय सरकार द्वारा ग्रामोद्योग डिजिटिलाइजेशन ग्रामीण उद्योग धान एवं कुकरी पालन एवं महिला बाल विकास द्वारा बाल विवाह रोकने स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न संक्रामक रोगों को रोकने लिए किये गये उपायों की जानकारी दी जाएगी।
नारडा का होगा आकर्षक स्टॉल
नया विकास प्राधिकरण के द्वारा नई राजधानी के विकास एवं निर्माण के लिए अनेक कार्य किये गये है। इसके लिए 24 गावों का चयन दो लेयर में किये गये हैं। नई योजना के तहत यहां पर फार्मा कंपनी उद्योग तथा फाइव स्टार होटल खोलने के लिए जमीन दी जा रही है। चेरिया पौता गूमा में आकर्षक नये प्रोजेक्ट लाए गए है। नारडा के मुख्य अभियंता इसके तहत यहां का विकास किया जाएगा। नारडा की झांकी में इन्हें आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगाा। नारडा में मैनेजमेंट कंपनी के लिए एक निविदा आमंत्रित की है जो कि 14 अक्टूबर तक जमा करना होगा। मुख्य अभियंता द्वारा जारी निविदा के अनुसार इसकी शर्तें वेबसाइट में देखी जा सकती है।
सीएसआईडीसी प्रमुख आयोजक
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीएसआईडीसी प्रमुख आयोजक होगा यहां पर अलग अलग विभागों को स्टाल के लिए अलग अलग स्थान प्रदान किया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा भी रजत महोत्सव प्रदर्शनी में एक आकर्षक स्टाल लगाया जाएगा। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। नगर निगम के द्वारा इसके लिए सभी शर्ते तय की गई है। आठ अक्टूबर को बोली लगाने वालों को आमंत्रित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक मंगाया गया है। इसके पश्चात इसे खोल दिया जाएगा। आयुक्त को इस संबंध में विशेषाधिकार होगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य में जशपुर बस्तर क्षेत्र में किये गये कार्यों का उल्लेख किया जाएगा तथा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
गृह विभाग के स्टाल में नक्सलियों की मुठभेड़ को दर्शाया जाएगा
प्रदेश के गृह एवं जेल विभाग द्वारा नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक टॉप लीडर मारे गये है। पुलिस को प्राप्त आधुनिक अस्त्र शस्त्र को प्रदर्शित किया जाएगा। जेल में कैदियों द्वारा निर्मित आधुनिक फर्नीचर फिनाइल सहित अन्य निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य में स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास उद्योग शिक्षा का भी आकर्षक स्टॉल लगाया जाएगा।
कृषि विभाग का कड़कनाथ मूर्गा होगा आकर्षण का केंद्र
कृषि विभाग के मछली पालन पशुपालन एवं कृषि विभाग द्वारा भी आकर्षक स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें जगदलपुर तथा झाबुआ से आयातित कड़कनाथ मूर्गा आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए उन्नत किस्म के गाय बैल तथा रंग बिरंगी मछलियों का स्टॉल लगाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा रजत जयंती महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया गया है। यहां पर वे उद्घाटन के अलावा विस भवन का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति को आमंत्रित किया जा रहा है।
आर शर्मा
००००
Related Articles
Comments
- No Comments...