
महिलाओं की पसंदीदा चीज बने हुए हैं बैग चार्म्स, इनके ये प्रकार पर्स को बनाएंगे सुंदर
- 20-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
इस साल कई अलग तरह की एक्सेसरीज वायरल हो रही हैं, जो महिलाओं के संपूर्ण लुक को निखारने का काम करती हैं। इन्हीं में से एक खास एक्सेसरी है बैग चार्म्स, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।ये बैग और पर्स में लगाई जाने वाली छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिन्हें कीचेन की मदद से लटकाया जाता है।आज के फैशन टिप्स में जानिए हर महिला के पास कौन-कौन से बैग चार्म्स होने चाहिए।क्रोशे चार्म्सक्रोशे ऊन के जरिए की जाने वाली बुनाई की कला है, जिसकी मदद से कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं।इन दिनों क्रोशे वाले बैग चार्म्स भी प्रसिद्ध हो रहे हैं, जो किसी भी साधारण पर्स या बैग में चार चांद लगा देते हैं।इन्हें बनाना भी आसान होता है और इन्हें हुक की मदद से पर्स में लटकाया जा सकता है।आप क्रोशे करके जानवर, खिलौने, फल, फूल और दिल आदि वाले बैग चार्म बना सकती हैं।मेटल वाले चार्म्समेटल वाले बैग चार्म्स सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, क्योंकि ये मजबूत भी होते हैं और सुंदर भी दिखते हैं। ये गोल्डन, सिल्वर, ऑक्सीडाइज्ड और यहां तक की रोज गोल्ड जैसे तमाम रंगों में उपलब्ध रहते हैं।आप चेरी या दिल के आकार वाले मेटल बैग चार्म खरीद सकती हैं, जो इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।इन बैग चार्म्स के टूटने का डर भी नहीं रहता और ये जल्दी गंदे भी नहीं होते हैं।मोती और नग वाले चार्म्सबचपन में हम सभी धागे में मोती या नग पिरोकर नेकलेस आदि बनाया करते थे। अब इसी तरह से बनाए गए रंग-बिरंगे बैग चार्म्स भी बाजार में बिकने लगे हैं।ये आपके पर्स में रंग का एक स्पर्श जोड़ देंगे, जिससे वह ज्यादा सुंदर और जीवंत दिखने लगेगा।आप नाग और मोतियों को सीधे-सीधे लगाकर बैग चार्म्स बना सकती हैं या उन्हें फूल जैसे अन्य आकार भी दे सकती हैं।गुड्डों या कपड़ों वाले चार्म्सजो बैग चार्म्स सभी उम्र की लड़कियों और महिलाओं के मन को भा रहे हैं वे हैं गुड्डों वाले बैग चार्म्स। इनमें छोटे-छोटे आकार वाले प्यारे गुड्डे या गुडिय़ा लगे होते हैं, जिन्हें क्रोशे या फर का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है।आप अपने घर पर रखे किसी छोटे गुड्डे को कीरिंग से जोड़कर पर्स में लटका सकती हैं।इसके अलावा, कपड़ों से बने लटकन वाले बैग चार्म और स्कार्फ भी पर्स को खूबसूरत बना सकते हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...