
महिला किसानों के संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाएगा डीडी किसान
- 13-Oct-25 02:17 AM
- 0
- 0
महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण 15 अक्टूबर को
# राजस्थानी लोक-संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति देगी गुलाबो सपेरा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आरएनएस)। आगामी 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के अवसर पर डीडी किसान चैनल एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर रहा है। इस कार्यक्रम में कई प्रगतिशील महिला किसानों के संघर्ष और सफलता की कहानी दर्शाई जाएगी। इस साल देश दसवां महिला किसान दिवस मना रहा है। पहला दिवस 2016 में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान डीडी किसान चैनल के स्टूडियो में कई गणमान्य अतिथिगण और कृषि विभूतियां उपस्थित थीं। अतिथियों ने महिला किसान दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह और उपनिदेशक व कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर ने भी महिला किसानों को शुभकामनाएं दीं।डीडी किसान के कार्यक्रम में जिन महिला किसानों को दर्शाया जाएगा, उनमें किसान चाची के नाम से विख्यात पद्मश्री राजकुमारी देवी, नारियल अम्मा पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल, देश की पहली नमो ड्रोन दीदी विमला सिंवर, कृषि उद्यमी अन्नू कानावत, ऊर्जा संरक्षण के लिए काम कर रहीं पद्मश्री जनक पलटा, और डेयरी फार्मिंग में असाधारण योगदान देने वाली रेणु सांगवान प्रमुख रूप से शामिल हैं।कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति को विश्व में लोकप्रिय बनाने वाली पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा कालबेलिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...