मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

  • 26-Nov-23 02:20 AM

मेरठ ,26 नवंबर (आरएनएस)। मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन के यू पॉकेट में बेसमेंट की खोदाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पास खेल रहे लड़कों ने किसी तरह तीनों लोगों को पुलिस के सहयोग से मिट्टी से बाहर निकला। घटना स्थल पर पहुंची पूरे मामले की जांच कर रही है। मेरठ पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।   बताया गया कि एक मजदूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो की दर्दनाक मौत हुई है। फिलहाल मजदूरों के शवों को मिट्टी से निकलने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना के यु पॉकेट स्थित मे मजदूरों के द्वारा बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा रहा था।
ठेकेदार बेसमेंट की खोदाई करवा रहा था
मेरठ विकास प्राधिकरण अब्दुल्लापुर के पास यू पॉकेट बना रहा हैं। इसी पॉकेट में कॉर्नर के एक लगभग 500 गज के प्लाट पर रविवार को ठेकेदार गोपाल आठ मजदूरों के साथ बेसमेंट की खोदाई करवा रहा था। यह वैदिक कंस्ट्रक्शन का प्लॉट है। लगभग 10 फीट बेसमेंट खोदने के बाद जब मजदूर और दूसरा गड्ढा खोद रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की ढाय भरभरा कर गिर गई।
रविवार को बेसमेंट की खुदाई के दौरान काम कर रहे मजदूर रामप्रवेश, बिहार निवासी गुरु प्रसाद रायबरेली निवासी व रामचंद्र  मजदूर के उपर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें सभी मजदूर दब गए।
मौके पर चीख पुकार मच गई; सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से  मजदूरों को बाहर निकाला; सभी मजदूरों को घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि मजदूर गुरु प्रसाद रामचंद्र की मोत हो गई जब की रामसन्द्र की हालत गंभीर बनी हुए है।  पुलिस मौके पर मौजूद है। पूरे मामले की जांच कर रही है। एसडीम मेरठ सीओ सदर देहात मौके पर हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment