मुझे नहीं पता, जांच करूंगा, रूस से आयात पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना; ट्रंप का गोलमोल जवाब

  • 06-Aug-25 11:25 AM

वाशिंगटन ,06 अगस्त । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के विदेश मंत्रालय के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका और यूरोप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत की आलोचना की थी, जबकि खुद ये देश अब भी रूस से कई चीज़ें आयात कर रहे हैं। इस पर ट्रंप ने कहा, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, मैं इसकी जांच करूंगा।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भारत पर सवाल उठाए थे कि वह रूस से तेल क्यों खरीद रहा है। जबकि उसी समय अमेरिका ने खुद भारत से कहा था कि वह यह खरीद जारी रखे, ताकि दुनिया में ऊर्जा की कीमतें स्थिर बनी रहें। भारत ने अमेरिका को याद दिलाया कि वह रूस से अब भी यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड (ठ्ठह्वष्द्यद्गड्डह्म् द्घह्वद्गद्य), पैलेडियम (श्वङ्क इंडस्ट्री के लिए), फर्टिलाइजऱ और केमिकल्स मंगा रहा है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना गलत और अनुचित है।
भारत ने यह भी कहा कि वह, बाकी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तरह, अपने फायदे और सुरक्षा के लिए फैसले लेता है। भारत ने यूरोप को भी जवाब दिया कि उसका रूस से 2024 में 67.5 बिलियन यूरो का सामानों में व्यापार और 17.2 बिलियन यूरो का सेवा व्यापार हुआ। यह भारत-रूस व्यापार से काफी ज़्यादा है।
भारत ने बताया कि 2024 में यूरोप ने रूस से रिकॉर्ड 16.5 मिलियन टन रुहृत्र (गैस)खरीदी, जो 2022 के रिकॉर्ड से भी ज़्यादा है। इसके अलावा यूरोप रूस से फर्टिलाइजऱ, खनिज, स्टील, मशीनें और अन्य सामान भी खरीद रहा है। इसलिए भारत ने कहा कि अगर कोई आलोचना होनी है, तो पहले यूरोप और अमेरिका को खुद की तरफ भी देखना चाहिए।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment